सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे की इस स्क्वाड में हुई एंट्री, अचानक कर लिया गया शामिल

Mumbai Cricket Team Squad: रणजी ट्रॉफी 2024-25 का रण अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। अब 8 फरवरी से क्वार्टर फाइनल मुकाबले शुरू होंगे। इन मैचों पर सभी की निगाहें टिकी होंगी। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली मुंबई की टीम 8 से 12 फरवरी तक क्वार्टर फाइनल मुकाबला हरियाणा के खिलाफ खेलेगी। ये मैच बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। अब इस क्वार्टर फाइनल मैच के लिए मुंबई ने अपनी स्क्वाड का ऐलान कर दिया है और इसमें कुल 18 प्लेयर्स को जगह मिली है। खास बात ये है कि स्क्वाड में सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे को भी शामिल किया गया है। इन दोनों के अलावा मुंबई ने श्रेयस गुरव की जगह हर्ष तन्ना को भी टीम में शामिल किया।
No comments yet. Be the first to comment!